BARC Scientific Officer Recruiment 2022 : भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) ट्रेनिंग स्कूल, इच्छुक तथा योग्य अभ्यर्थियों के लिए न्यूक्लियर साइंस, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में अपना भविष्य बनाने के लिए उम्मीदवारों का चयन करता है। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के द्वारा ओरियंटेशन कोर्स फ़ॉर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एंड साइंस पोस्टग्रेजुएट (OCES) तथा डीएई ग्रेजुएट फ़ेलोशिप स्किम फ़ॉर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एंड फिजिक्स पोस्टग्रेजुएट (DGFC) के अंतर्गत साइंटिफिक ऑफिसर की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया है।
ऐसे में जो अभ्यर्थी विज्ञान तथा टेक्नोलॉजी में अपना भविष्य बनाने चाहते हैं, वे इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिये गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती 2022 – संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम : भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती 2022
- भर्ती बोर्ड का नाम : भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
- पद का नाम : साइंटिफिक ऑफिसर
- वेतमान : 56,100/- रुपये
- आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन
- विज्ञापन संख्या : BARC OCES / DGFS 2022
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेेेदन की शुरुआत : 17 जनवरी 2022
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 11 फरवरी 2022
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 11 फरवरी 2022
- परीक्षा तिथि : अप्रैल 2022
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है
आवेदन फीस
आवेदन फीस की सूचना निम्नलिखित है –
- जनरल/ओबीसी : 500/- रुपये
- एससी/एसटी : शून्य/- रुपये
- महिला : शून्य/- रुपये
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड : शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान के जरिए किया जा सकता है।
आयु सीमा – 01/08/2022
- न्यूनतम आयु : कोई न्यूनतम आयु सीमा नही है।
- अधिकतम आयु : 26 वर्ष
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
BARC Recruitment 2022 – भर्ती का विवरण
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के द्वारा ओरियंटेशन कोर्स फ़ॉर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एंड साइंस पोस्टग्रेजुएट (OCES) तथा डीएई ग्रेजुएट फ़ेलोशिप स्किम फ़ॉर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एंड फिजिक्स पोस्टग्रेजुएट (DGFC) के अंतर्गत साइंटिफिक ऑफिसर की भर्ती हेतु इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। भारत के सभी राज्य के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।
BARD OCES / DGFS Exam 2022 – योग्यता
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के द्वारा जारी इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास GATE 2021 या GATE 2022 की मार्कशीट के साथ BE / B.Tech / B.Sc (इंजीनियरिंग) या M.Tech की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिसूचना जरूर पढ़ें।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, इसके अलावा हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।