Allahabad High Court द्वारा विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत समीक्षा अधिकारी (Review Officer), सहायक समीक्षा अधिकारी (Assistant Review Officer) एवं कंप्यूटर असिस्टेंट (Computer Assistant) के कुल 543 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को न्यायिक प्रशासन में कार्य करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है, जो उम्मीदवार इस भर्ती में चयनित होना चाहते है वे अपना आवेदन नीचे दिए लिंक के माध्यम से कर सकते हैं।
Allahabad High Court RO / ARO / CA Online Form 2026
Allahabad High Court RO / ARO / CA Examination 2026 : Short Details
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की शुरुआत : 01/06/2026
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 21/06/2026
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 22/06/2026
- आवेदन संशोधन करने की तिथि: 24–25 जून 2026
- परीक्षा तिथि : अघोषित
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : परीक्षा से पहले
- आंसर की जारी होने की तिथि : अघोषित
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : अघोषित
आवेदन फ़ीस
- जनरल/ओबीसी : 1200/- रुपये
- एससी/एसटी : 1000/- रुपये
- डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.
आयु-सीमा
- न्यूनतम आयु : 18 – 21 वर्ष
- अधिकतम आयु : 35 वर्ष
- इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स – कुल पोस्ट : 543
| पद का नाम | रिक्त पद |
|---|---|
| रिव्यू ऑफिसर (RO) | 138 |
| असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) | 380 |
| कंप्यूटर असिस्टेंट (CA) | 25 |
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कंप्यूटर संबंधी मान्य योग्यता जैसे कंप्यूटर साइंस में डिग्री/डिप्लोमा, NIELIT का O Level प्रमाणपत्र अथवा CCC प्रमाणपत्र होना चाहिए। अभ्यर्थी को कंप्यूटर संचालन, डेटा एंट्री एवं वर्ड प्रोसेसिंग का कार्यात्मक ज्ञान होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग की न्यूनतम गति 25 शब्द प्रति मिनट निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण: पात्रता, आयु सीमा एवं अन्य आवश्यक शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़े।
चयन-प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- टाइपिंग टेस्ट
ऑनलाइन आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
फोटो
- पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो।
- बैकग्राउंड सफेद या हल्के रंग का होना चाहिए।
हस्ताक्षर
- सफेद कागज़ पर काले या नीले पेन से स्पष्ट हस्ताक्षर।
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- उच्च शैक्षणिक योग्यता मान्य होगी, परंतु उसके समर्थन में प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
- अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
जाति प्रमाण पत्र
- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य।
पहचान पत्र हेतु आधार कार्ड
- आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, या अन्य कोई सरकारी पहचान पत्र।
निवास प्रमाण पत्र
- राज्य के मूल निवासियों के लिए निवास प्रमाण देना अनिवार्य है।
आय प्रमाण पत्र
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक।
अन्य प्रमाण पत्र
- विशेष श्रेणियों (जैसे पीएच, भूतपूर्व सैनिक) से संबंधित प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
How To Fill Allahabad High Court RO / ARO / CA Online Form 2026
- जो अभ्यर्थी इलाहाबाद हाई कोर्ट RO, ARO एवं कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक अनुभाग में उपलब्ध आवेदन लिंक का उपयोग करें।
- उम्मीदवार चाहें तो इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
- सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर दें।
- आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क एवं अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
- अधूरी या गलत जानकारी के साथ भरा गया आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए आवेदन भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
महत्वपूर्ण लिंक्स
| ऑनलाइन आवेदन करें | क्लिक करें |
| अधिसूचना डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| टेलीग्राम से जुड़ें | क्लिक करें |