Allahabad High Court Syllabus In Hindi: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ग्रुप C और Group D के 3932 पदों के लिए परीक्षा तिथियां जारी हो चुकी हैं, कुछ पदों के लिए परीक्षा 10 और 11 दिसंबर को आयोजित की गई थी तथा अभी कुछ पदों के लिए परीक्षा है 17 और 18 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी।
ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ग्रुप सी और ग्रुप डी का सिलेबस लेकर आए हैं जिसकी मदद से उम्मीदवार अंतिम दिनों में अपने परीक्षा की तैयारी सुनियोजित ढंग से कर सकते हैं तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

Allahabad High Court Syllabus 2023 – संक्षिप्त विवरण
संस्था का नाम | उच्च न्यायालय इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) |
श्रेणी | Syllabus And Exam Pattern |
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन |
प्रश्नों की संख्या | 100 |
कुल अंक | 100 |
परीक्षा की अवधि | 90 मिनट |
आधिकारिक वेबसाइट | allahabadhighcourt.in |
Allahabad High Court Group C परीक्षा पैटर्न
Allahabad High Court Group C Exam Pattern की बात करें, तो यह 2 भागों में विभाजित है, पहला लिखित परीक्षा और दूसरा स्किल टेस्ट, लिखित परीक्षा अच्छे अंको से उत्तर करने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट देने का मौका दिया जाएगा। साथी परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और प्रश्नपत्र कुल 100 अंकों का होग नीचे दिए गए तालिका की मदद से आप Allahabad High Court Group C Exam Pattern को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।
विषय | प्रश्नों की संख्या / कुल अंक | समय |
हिंदी अंग्रेजी सामान्य अध्ययन गणित | 100 / 100 | 90 |
लिखित परीक्षा के उत्तीर्ण होने के बाद ड्राइवर के पद के लिए Technical Driving Test, Computer Type Test, Junior Assistant पद के लिए, और Stenographer पद के लिए स्टेनोग्राफी टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
Allahabad High Court Group D परीक्षा पैटर्न
Allahabad High Court Group D Exam Pattern की बात करें तो इसमें भी पेपर कुल 100 अंकों का होगा तथा इसमें भी बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे अर्थात एक प्रश्न के चार विकल्प दिए होंगे जिसमें आपको एक सही विकल्प का चयन करना होगा। इस परीक्षा में किसी भी प्रकार का नकारात्मक अंकन नहीं होगा आप निम्नलिखित तालिका की मदद से बेहतर ढंग स समझ सकते हैं।
विषय | प्रश्नों की संख्या / कुल अंक | समय |
हिंदी अंग्रेजी सामान्य अध्ययन गणित | 100 / 100 | 90 |
Allahabad High Court Syllabus In Hindi : इलाहाबाद उच्च न्यायालय Group C, Group D सिलेबस
नीचे Allahabad High Court Syllabus In Hindi 2023 दिया गया है, लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सिलेबस बेहद ही जरूरी है-
विषय | सिलेबस |
हिंदी | संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची, मुहावरे-लोकोक्तियां, सामान्यअशुद्धियां, लेखक और रचनाएं, उपसर्ग, प्रत्यय, वाच्य : कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य प्रयोग, क्रिया : सकर्मक, अकर्मक और पूर्वकालिक क्रियाएँ, शब्द-युग्म, वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द,अनेकार्थक शब्द, आदि। |
अंग्रेजी | Spotting Errors, Fill in the Blanks, One Word Substitution, Para Completion, Parts of Speech, Sentence Arrangement & Completion, Vocabulary, Active and Passive Voice, Synonyms and Antonyms, Idioms and Phrases, Prepositions, Sentence Improvement, Passage Completion, etc. |
सामान्य अध्ययन | करंट अफेयर्स – राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय, भूगोल, भारतीय भूगोल, इतिहास – भारत और विश्व, भारतीय अर्थव्यवस्था, विज्ञान प्रौद्योगिकी, भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय संविधान, भौतिकी, जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, आदि। |
गणित | संख्या प्रणाली/पद्धति, संपूर्ण संख्याओं की गणना, दशमलव और अंश और संख्या के बीच संबंध/भिन्न, मौलिक अंकगणित, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ और हानि, छूट, नाव- धारा, साझा, आयु संबंधित प्रश्न, क्षेत्रमिति, समय और दूरी, समय और काम, आदि। |
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
नहीं, Allhabad High Court परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है।
Allhabad High Court परीक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, सामान्य अध्ययन और गणित से प्रश्न पूछे जाएंगे।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय लिखित परीक्षा (स्टेज I) में कुल अंकों / प्रश्नों की संख्या 100 / 100 है।
उम्मीद है, आपको Allahabad High Court Group C / Group D Syllabus In Hindi लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपके इससे जुड़े कोई सवाल हों तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे जरूर पूछें।
Rajneesh
Is exam me kitne stage hote hai
Is exam me kitne stage hote hai
1
1