सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (AFMS) ने भारत के सभी एमबीबीएस या मेडिकल से पीजी डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए मेडिकल ऑफिसर के कुल 650 पदों पर भर्ती हेतु नोटिस जारी किया है तथा जल्द ही इस भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और ईच्छुक हैं, वे 16/10/2023 से नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप अधिसूचना को नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
AFMS Medical Officer Recruitment का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | आर्मी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (AFMS) |
पद का नाम | मेडिकल ऑफिसर |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पदों की संख्या | 650 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.amcsscentry.gov.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 16/10/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 05/11/2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 05/11/2023 |
परीक्षा तिथि | अघोषित |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से पहले |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | अघोषित |
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 200/- रुपये |
एससी/एसटी | 200/- रुपये |
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान |
आयु सीमा – 31/10/2023
अधिकतम आयु | 30 वर्ष (MBBS और पीजी डिप्लोमा हेतु) |
अधिकतम आयु | 45 वर्ष (पीजी डिग्री हेतु) |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता |
---|---|---|
मेडिकल ऑफिसर | 650 पद (पुरुष-585, महिला- 65) | उम्मीदवार के पास MBBS या मेडिकल में डिप्लोमा या पीजी डिग्री होनी चाहिए। |
इसके अलावा पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
आवेदन प्रक्रिया
अगर आप AFMS Medical Officer Recruitment 2023 के लिए योग्य हैं, और आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आर्मी मेडिकल ऑफिसर भर्ती अधिसूचना जरुर पढ़ें, इसके अलावा उम्मीदवार यह भी ध्यान दें, कि इस भर्ती के लिए 16/10/2023 से 05/11/2023 के बीच आवेदन कर सकते हैं, अब नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, जिसका डायरेक्ट लिंक तालिका में मौजूद है.
- आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
- उम्मीदवार नीचे दिए गए “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें। पेज खुलने के बाद आवेदन हेतु मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद अब आपको रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करनी होगी, इसे आप ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले यह सुनिश्चित करें, कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटी नहीं है.
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आप अपने आवेदन को सबमिट करके उसका प्रिंट अपने पास जरुर सुरक्षित रखें।