भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने विज्ञान वर्ग से की डिग्री या इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 496 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से 01/11/2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप अधिसूचना नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
AAI Junior Executive Recruitment का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | एएआई जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) |
पद का नाम | जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 05/2023 |
पदों की संख्या | 496 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.aai.aero |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 01/11/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 30/11/2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 30/11/2023 |
एएआई जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा तिथि | 27/12/2023 |
एएआई जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 19/12/2023 |
एएआई जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती रिजल्ट जारी होने की तिथि | अघोषित |
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 1000/- रुपये |
एससी/एसटी | शून्य/- रुपये |
महिला | शून्य/- रुपये |
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान |
आयु सीमा – 30/11/2023
न्यूनतम आयु | NA |
अधिकतम आयु | 27 वर्ष |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
AAI Junior Executive and Assistant Recruitment 2023 का विवरण
पद का नाम | कुल पद | योग्यता | ||||||||
जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) | 496 पद | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक डिग्री, भौतिकी और गणित के साथ बीएससी या किसी भी वर्ग से बीई/बी.टेक डिग्री (किसी भी एक सेमेस्टर में भौतिकी और गणित एक विषय के रूप में) होना चाहिए। |
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
AAI Junior Executive Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया
अगर आप AAI Junior Executive Recruitment 2023 के लिए योग्य हैं, और आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिसूचना जरुर पढ़ें, इसके अलावा उम्मीदवार यह भी ध्यान दें, कि इस भर्ती के लिए 01/11/2023 से 30/11/2023 के बीच आवेदन कर सकते हैं, अब नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, जिसका डायरेक्ट लिंक तालिका में मौजूद है.
- आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
- उम्मीदवार लिंक एक्टिव होने पर उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन हेतु मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद अब आपको रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करनी होगी, इसे आप ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले यह सुनिश्चित करें, कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटी नहीं है.
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आप अपने आवेदन को सबमिट करके उसका प्रिंट अपने पास जरुर सुरक्षित रखें।