झारखंड राज्य के निवासियों के लिए झारखंड सरकार ने Aahar Jharkhand के नाम से एक पोर्टल को जारी किया है, इस पोर्टल के तहत आपको राशन या राशन कार्ड संबंधित सारी जानकारी प्रदान की जाएगी, कि कैसे आप घर बैठे इस पोर्टल पर विजिट कर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आज हम इस लेख में Aahar Jharkhand के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे। झारखंड की तरह ही उत्तर प्रदेश राशन कार्ड योजना, मध्यप्रदेश राशन कार्ड योजना, बिहार राशन कार्ड, जन वितरण पर प्रणाली बिहार जैसी योजनाएं भी चलायी जा रही हैं.
पोर्टल से संबंधित संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | आहार झारखण्ड |
विभाग का नाम | खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग |
लॉन्च किया गया | झारखंड सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
श्रेणी | सरकारी योजना |
शिकायत हेतु टोल फ्री नम्बर | 1800-212-5512 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://aahar.jharkhand.gov.in |
Aahar Jharkhand पोर्टल का उद्देश्य
यह पोर्टल लांच करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि राशन से संबंधित सारी जानकारियों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकत्रित करना, जिसमें Ration Card Jharkhand के साथ-साथ राशन कार्ड विवरण, आहार झारखंड मासिक वितरण, कार्डधारी उठाव विवरण, से संबंधित सारी सूचनाओं को प्राप्त कर सकते हैं।
लाभ
आहार झारखंड पोर्टल के लाभ की बात करें तो आप इस पोर्टल के जरिए Ration Card Jharkhand Online, Ration Card Jharkhand Status, New List के द्वारा और भी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आपको कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे, जिससे कि आपकी समय की काफी बचत होगी।
झारखंड राज्य में राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें
यदि आप झारखंड राज्य के निवासी हैं और आप Ration Card Jharkhand Online आवेदन करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं –
- तब सर्वप्रथम आप – https://aahar.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।
- इसके पश्चात आप “Menu” क्लिक करें।
- क्लिक करने में बाद आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन खुल जाएंगे, फिर आप उसमें से “ऑनलाइन सेवा” पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन खुल जाएंगे, फिर उसमें से आप “ऑनलाइन आवेदन” का चुनाव करें।

- उसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, उस पेज में आप “Register to apply for Rationcard” का चुनाव करें।

- चुनाव करने के बाद आप एक और पेज पहुंच जाएंगे, जहाँ आप अपना नाम (दोनों भाषओं में), पिता या पति का नाम (दोनों भाषओं में), लिंग, वर्ग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, कार्ड का प्रकार, जिला, ब्लॉक/ नगरपालिका, पंचायत गांव या वार्ड इत्यादि विवरण भरने के बाद, अपना आधार कार्ड अपलोड कर “Register” पर क्लिक कर देंगे।

- क्लिक करते ही आप दूसरे पेज पर चले जाएंगे, जहां आपको “Acknowledgement Number” प्रदान किया जाएगा, आप उस नम्बर को कहीं लिख लें या याद कर लें क्योंकि आप उसी के सहायता से लॉगिन कर पाएंगे।
- फिर आगे आप “Acknowledgement No.” के अतिरिक्त अपने आधार के पीछे के आठ अंकों को दर्ज करेंगे, जिसके बाद आप कैप्चा भरकर “Login” बटन पर क्लिक कर देंगे।

- इसके बाद आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा, जिसमें की आप Personal Details, Additional Details, Add Family Member, Upload Document करने के बाद फिर “Preview” पर क्लिक कर अपने फॉर्म को देख लेंगे, यदि आपने ने अपने फॉर्म में कुछ गलत भरा है या फिर आपसे कुछ गलती से छूट गया है तो आप उसे भर सकते हैं।
- फिर आप सभी चेक बॉक्स पर क्लिक कर “Final Submit” वाले बटन पर क्लिक कर देंगे।
- इसके बाद आप अपने “Acknowledgement Receipt” का प्रिंट आउट निकाल लेंगे, यदि अपने किसी मेम्बर को जोड़ा है तो आप उनके आधार कार्ड और अपने आधार कार्ड के जिराक्स कॉपी को ले जाकर अपने ब्लॉक के MO ऑफिस में सबमिट कर आएंगे।
- जिसके बाद 10 या 15 दिनों के अंदर आपका राशन कार्ड पोस्ट के माध्यम से आपके घर भेज दिया जाएगा।
Ration Card Status Jharkhand कैसे देखें?
- सर्वप्रथम आप “Aahar Jharkhand” के अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- उसके बाद आप “Menu” पर क्लिक करेंगे।
- इसके बाद बहुत सारे ऑप्शन खुल जाएंगे, जिसके बाद आप “ऑनलाइन सेवा” पर क्लिक करेंगे।
- ऑनलाइन सेवा क्लिक करते ही आपके सामने एक बार फिर कई ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें से आप “आवेदन स्थिति” पर क्लिक कर देंगे

- जिसके बाद आप “राशन कार्ड नम्बर” या “Acknowledgement No.” के अपना मोबाइल नम्बर, Activity सिलेक्ट कर कैप्चा दर्ज करेंगे।
- फिर इसके बाद आप “Check Status” वाले बटन पर क्लिक कर देंगे।
- इसके बाद आपका Ration Card Status Jharkhand आप जाएगा कि आपका फॉर्म कहाँ तक पहुंचा है।

झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट कैसे खोजें?
- सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- जहां आप “Menu” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप “लाभुक के कार्ड की जानकारी” पर क्लिक करें।
- तत्पश्चात आप “पात्रता सूचि (मासिक)” पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आप जिला, ब्लॉक, डीलर का नाम, कार्ड टाइप, महीने और वर्ष चुनने के बाद कैप्चा दर्ज करें।
- फिर जाकर “Submit” बटन पर क्लिक कर दें।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
हाँ, इस पोर्टल के जरिए राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का निवारण शिकायत दर्ज करें के जरिए किया जा सकता है।
इस पोर्टल पर शिकायत हेतु टोल फ्री नम्बर 1800-212-5512 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
इसकी आधिकारिक वेबसाइट का नाम https://aahar.jharkhand.gov.in है।